शिमला : ट्रक व बाइक में हुई ज़ोरदार भिड़ंत, दो की मौत
( words)
शोघी- मेहली बाईपास रोड पर बयोलीया के दोची गांव के नजदीक एक ट्रक व बाइक के बीच जानलेवा टक्कर हुई। इस हादसेमें बाइक सवार युवक व युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के अनुसार यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। मृतक युवक व युवती APG यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। युवक कोलकाता जबकि युवती एमपी की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
