शिमला : हाई कोर्ट ने डीजीपी और एसपी कांगड़ा के ट्रांसफर ऑर्डर वापस लेने पर अपना फैसला रखा सुरक्षित
( words)
हिमाचल हाई कोर्ट ने प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू और एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के ट्रांसफर से जुड़े आदेश वापस लेने से जुड़े आवेदनों पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने सभी पक्षकारों की ओर से दी गई दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
गौर रहे कि पालमपुर के कारोबारी निशांत कुमार शर्मा की सुरक्षा और मामले की स्वतंत्र जांच को लेकर इस मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है। कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी कर कारोबारी को उचित सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश पहले ही जारी कर रखे हैं।
