शिमला: युवा महोत्सव-2 में एचपीयू की टीम ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर टीम ने युवा महोत्सव-2, जो कि जीबी पंत मेमोरियल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज रामपुर में आयोजित किया गया था, में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। क्लासिकल वोकल सोलो में तरुण शर्मा प्रथम रहे तथा क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सितार में राहुल बंसल प्रथम रहे। इसके साथ ही वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग में भी परिसर टीम प्रथम स्थान पर रहीं।
इसके साथ ही वेस्टर्न सोलो में विश्वविद्यालय संगीत विभाग की छात्रा अंजलि नानक दुसरे स्थान पर रहीं। साथ ही लाइट म्यूजिक वोकल गजल में मुकुल ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही फोक सोंग में कोमल शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही इंडियन ग्रुप सॉन्ग में भी परिसर टीम दूसरे स्थान पर रही। साथ ही फोक ऑर्केस्ट्रा में भी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम दुसरे स्थान पर रहीं। इस परिसर टीम में संगीत विभाग के अधिकतर विधार्थियो ने भाग लिया।
