शिमला: HRTC की 'राइड विद प्राइड' टैक्सी किराए में ₹10 की बढ़ोतरी
( words)
अब शिमला में HRTC की 'राइड विद प्राइड' इनोवा टैक्सियों में सफर करना महंगा हो गया है। HRTC की 'राइड विद प्राइड' इनोवा टैक्सियों के किराए में ₹10 की बढ़ोतरी कर सुक्खू सरकार ने शिमला की जनता को बड़ा झटका दे दिया है। अब, 0-4 किमी की यात्रा के लिए ₹20 के बजाय ₹30 का किराया लिया जाएगा। इसी तरह, 4-6 किमी के लिए ₹30 से बढ़कर ₹40, 6-8 किमी के लिए ₹40 से बढ़कर ₹50, और 8-10 किमी के लिए ₹50 से बढ़कर ₹60 का किराया तय किया गया है। 10 किमी से अधिक दूरी पर अब ₹70 से अधिक का किराया लगेगा। बता दे कि हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों और मरीजों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
