शिमला: कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस पार्टी की जीत पर ख़ुशी की व्यक्त
( words)
शिमला: बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश विश्वविद्यालय में ईसी व विवि कोर्ट के चुनावों में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित सदस्य राज कुमारी व नंद लाल को बधाई दी है। राठौर ने कहा है कि प्रदेश विश्वविद्यालय में कांग्रेस की दूसरी लगातार जीत से साफ है कि विश्वविद्यालय के अधिकतर शिक्षक व गैर शिक्षक कांग्रेस पार्टी के साथ है। उन्होंने विश्वविद्यालय के मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी।
