भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश को दी बधाई
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल एवं उनकी पूरी टीम को वैक्सीनेशन में अव्वल स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड -19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत लगातार महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर रहा है। पूरी दुनिया में अपने नागरिकों को वैक्सीनेट करने के मामले में भारत पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा इस साल दिसंबर तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है । वंही उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसके 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मैं हिमाचल की महान जनता को भी नमन करता हूँ जिन्होंने कोरोना को हराने की इस निर्णायक लड़ाई में आगे बढ़ कर अपनी भूमिका निभाई है और दुनिया को संदेश दिया है कि सहयोग से हर लक्ष्य को मुमकिन बनाया जा सकता है।" साथ उन्होंने कहा कि हम वैक्सीन की बढ़ी सप्लाई से इस साल के अंत तक देश के सभी नागरिकों को वैक्सीनेट करने में कामयाब होंगे।
