शिमला: कोटशेरा कॉलेज में एनएसयूआई ने छात्र समस्याओं पर किया मंथन
कोटशेरा कॉलेज में आज एनएसयूआई ने एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें महाविद्यालय में आ रही छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। साथ ही प्रथम वर्ष एवं विभिन्न इच्छुक छात्रों को एनएसयूआई में शामिल कर एनएसयूआई के बारे में अवगत कराया एवं आगामी रणनीति के बारे में चर्चा की। बैठक में कुछ विशेष मुद्दों को लेकर चर्चा हुई, जिसमें दूर दराज क्षेत्रों से आए छात्रों को आ रही समस्याओं के चलते महाविद्यालय में छात्रावास के मुद्दे को उठाया जो प्रमुख तौर पर रहा।
इस अवसर पर एनएसयूआई के इंचार्ज नितिन देशटा का कहना है विभिन्न छात्र संगठन महाविद्यालय में अशांति का माहोल उत्पन्न कर रहे है, जिससे नए छात्रों के मन में भय का महौल उत्पन्न हुआ है। इन सभी मुद्दों पर प्रधानचार्य जल्द से जल्द संज्ञान लें। इस अवसर पर जिला शिमला के उपाध्यक्ष (इंचार्ज) नितिन देश्टा, जिला महासचिव चंदन महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
