शिमला : जेसीबी के नीचे दबने से ऑपरेटर की मौके पर मौ*त
( words)
शिमला के चौपाल के मड़ावग में एक जेसीबी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ऑपरेटर की जेसीबी के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान मनोज शर्मा (22) पुत्र जीत सिंह शर्मा निवासी गढ़ा, डाकघर एवं तहसील नेरवा के रूप में हुई है।
पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने शव को जेसीबी के नीचे से निकालकर सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया, जहां पर पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं, एसडीएम चौपाल नारायण सिंह चौहान ने हादसे की पुष्टि की है। मृतक के परिजनों को 25000 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
