शिमला: पंकज शर्मा बने एबीवीपी की सांध्यकालीन इकाई के अध्यक्ष
-नई कार्यकारिणी में करण उनियाल को चुना गया सचिव
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सांध्यकालीन इकाई की नई कार्यकारिणी गठन किया गया, जिसमें विशेष रूप से विभाग संगठन मंत्री अश्वनी ठाकुर व विभाग संयोजक समीर ठाकुर उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सांध्यकालीन इकाई में नव कार्यकारिणी वर्ष 202-24 का गठन किया गया, जिसमें इकाई अध्यक्ष पंकज शर्मा व इकाई सचिव करण उनियाल को निर्वाचित किया गया।
इस कार्यकारिणी गठन समारोह में विशेष रूप से शिमला विभाग संगठन मंत्री अश्वनी ठाकुर और चुनाव अधिकारी के रूप में शिमला विभाग संयोजक समीर ठाकुर उपस्थित रहे तथा इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। पूर्व इकाई सचिव मुकेश शर्मा ने पूर्व की इकाई की उपलब्धियां मंत्री प्रतिवेदन के माध्यम से कार्यकर्ताओं की समक्ष रखी तत्पश्चात पूर्व अध्यक्ष श्रुति वर्मा ने वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी को भंग किया।
चुनाव प्रक्रिया आरंभ करते हुए चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित हुए प्रदेश विभाग संयोजक समीर ठाकुर ने वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें इकाई अध्यक्ष के रूप में पंकज शर्मा व इकाई सचिव करण उनियाल को चुना गया है। नवनिर्वाचित इकाई अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सांध्यकालीन महाविद्यालय शिमला में लगातार विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत है और आने वाले समय में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्याएं महाविद्यालय मैं पेश न आए इसके लिए विद्यार्थी परिषद हमेशा सफल प्रयास करेगी, वही नवनिर्वाचित इकाई सचिव करण ने कहा कि सांध्यकालीन महाविद्यालय पूरे प्रदेश में एकमात्र शिमला में है, जिसमें ऐसे विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो कि या तो आर्थिक रूप से कमजोर हंै या अपनी शिक्षा दिन के समय में किसी कारणवश पूरी नहीं कर सकते हैं। महाविद्यालय में विद्यार्थी को किसी भी प्रकार की समस्याओं का समाधान न हो और उन समस्याओं के प्रति आवाज उठाकर समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार के खिलाफ या प्रशासन के खिलाफ विद्यार्थी परिषद को आंदोलन भी करना पड़ा तो उसे आंदोलन करने से विद्यार्थी परिषद गुरेज नहीं करेगी।
