शिमला: प्रतिभा सिंह ने पुलिस कर्मियों के निधन पर जताया शोक
( words)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने चंबा जिला में एक सड़क हादसे में मारे गए छह पुलिस कर्मियों व एक अन्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना भगवान से की हैं। प्रतिभा सिंह ने जिला सिरमौर के पौंटा साहिब में बादल फटने और उसमें एक परिवार के पांच लोगो की दर्दनाक मौत पर भी गहरा दुख प्रकट किया हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना भगवान से की हैं।
