शिमला : कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह भी होंगी शामिल
( words)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अपने सभी जिलों, ब्लॉकों में बूथ स्तर तक 28 दिसंबर को पार्टी के झंडे तले अपना 139वां स्थापना दिवस मनाएगी। 'हैं तैयार हम' के नाम से होने वाले इस स्थापना दिवस समारोह का अखिल भारतीय स्तर का कार्यक्रम नागपुर में होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सभी मंत्री, प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भी स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा व पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों पर संवाद भी होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे पार्टी के स्थापना दिवस पर अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
