शिमला : प्रतिभा सिंह ने दी मजदूर दिवस की शुभकामनाएं
( words)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने मजदूर दिवस पर प्रदेशवासियों विशेष तौर पर मजदूर वर्ग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश के विकास और उसके निर्माण में मजदूरों का विशेष योगदान हैं। आज का यह दिन मजदूरों के कल्याण और उनके उत्थान के प्रति, राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान को नमन करने के लिये मनाया जाता है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस मजदूरों के कल्याण के प्रति समर्पित हैं। उनके कल्याण को सरकार की अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने मजदूरों से सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ लेने का आह्वान किया हैं।