शिमला: एमएलए क्रॉसिंग के पास खाई में लुढ़की निजी बस, बाल-बाल बचे यात्री
( words)
हिमाचल की राजधानी शिमला में आज सुबह करीब 9:15 बजे एक निजी बस खाई में लुढ़क गई। यह बस शिमला से शोघी जा रही थी और इसमें करीब 15 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री बाल-बाल बच गए। दुर्घटना शिमला-सोलन नेशनल हाइवे पर एमएलए क्रॉसिंग के पास हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक को बचाने के चक्कर में बस खाई में लुढ़क गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
