शिमला : दीपावली पर संगिनी ग्रुप ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

-दीपावली की बधाई के साथ सामाजिक कार्यों की दी प्रेरणा
-होटल होलीडे होम में हिमाचली संस्कृति के साथ किया कार्यक्रम
शिमला के संगिनी ग्रुप द्वारा महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए दीपावली के शुभ अवसर के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगिनी ग्रुप की प्रतिभा बाली व किरण बाबा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शिमला की पूर्व मेयर मधु सूद व सामाजिक कार्यकर्ता रूपा शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया । इस कार्यक्रम में हिमाचली संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया। वहीं, सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बड़े इसके लिए विशेष रूप से आग्रह किया गया।
दीपावली का पर्व सुरक्षा व स्वच्छ पर्यावरण के साथ मनाया जाए इसका संदेश दिया गया। वहीं, महिलाओं ने वर्तमान पीढ़ी को नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया। शिमला की पूर्व मेयर मधुसूद ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहा कि निरंतर इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए, जिससे हिमाचली संस्कृति परिवारों में आगे बढ़े, नैतिकता की शिक्षा मिले, सुख-दुख में एक दूसरे के भागीदार बने वही अलग-अलग क्षेत्र में सफलता से कार्य कर रही महिलाओं की पहचान भी बनाने में हम सब मददगार बने।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता रूपा शर्मा ने कहा कि समाज में सामाजिक कार्यों में महिलाओं की लगातार भागीदारी बढ़ रही है,उन्होंने कहा की महिलाएं समाज परिवर्तन का काम कर रही है, हर क्षेत्र में महिला आगे बड़ी है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहतर आयोजन संगिनी ग्रुप द्वारा किया गया है, सभी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई ,भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन हो और बढ़चढ़कर कर महिलाएं इसमें भाग वहीं हम देवभूमि की संस्कृति को भी आगे बढ़ाएं।