शिमला: ठियोग में 20.61 ग्राम चिट्टे के साथ दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार
( words)
प्रदेश पुलिस ने ठियोग में दिल्ली के एक तस्कर को 20.61 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी आरोपी चिट्टा की सप्लाई देने ठियोग आया था। पुलिस को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने सरयून में उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान सैयद साकिर (19) निवासी हरिजन बस्ती नेबसराय साउथ दिल्ली के तौर पर हुई है। पुलिस पूछताछ में नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के कई राज बेपर्दा हो सकते हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। चिट्टा अप्पर शिमला में कहां और किसे देना था, इस बारे में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
