शिमला: मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट अत्यंत सराहनीय एवं दूरदर्शी- प्रवीण मिन्हास
सीएम सुक्खू द्वारा शनिवार को प्रदेश का बजट पेश किया गया। जिसकी सराहना करते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय NSUI के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण मिन्हास ने कहा कि सीएम सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट अत्यंत सराहनीय एवं दूरदर्शी है। विशेष रूप से यह बजट उस परिस्थिति में प्रस्तुत किया गया है, जब RDG की ग्रांट समाप्त हो चुकी है, जो इसे और भी महत्वपूर्ण बनाता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ₹54,928 करोड़ का बजट प्रस्तुत कर “आत्मनिर्भर हिमाचल” का स्पष्ट संदेश दिया है। इस बजट में युवाओं के लिए नए पद सृजित कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने का सराहनीय प्रयास किया गया है। साथ ही, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। एंटी चिट्टा अभियान को ब्लॉक स्तर पर ले जाना भी एक सराहनीय कदम है। कुल मिलाकर, यह बजट विकासोन्मुख, जनकल्याणकारी तथा राज्य की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
