शिमला : केंद्र में 450 सांसदों वाली कांग्रेस आज 40 पर सिमट गई : बिंदल
( words)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र में 450 सांसदों वाली कांग्रेस आज 40 पर सिमट गई है, पर 2 सांसद वाली भाजपा आज पूर्ण बहुमत की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चला रही है। कांग्रेस पार्टी आज 2 से 3 राज्यों में सरकार चला रही है और भाजपा लगभग 18 राज्यों में मजबूत सरकार चला रही है, फर्क साफ है। बिंदल ने कहा की कांग्रेस ने छल, कपट और मायाजाल से भाजपा को सत्ता से बाहर किया है। कांग्रेस और भाजपा के सत्ता परिवर्तन का अंतर .9% यह पहेली बार की यह अंतर इतना कम है इससे पूर्व में यह अंतर कम से कम 4% होता था।
बिंदल में कहा कि जयराम ठाकुर सरकार ने महिलाओं, गरीबों, पिछड़े वर्ग और सभी वर्गों के लिए काम किया। भाजपा सरकार के दौरान हमारी सरकार ने 8 लाख लोगों को पेंशन दी है, लाखों लोगों को आयुष्मान भरता और हिम केयर का लाभ हुआ है। भाजपा ने हमेशा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की है। उन्हीं कहा की देश के संपूर्ण विकास को आगे बढ़ेगा के लिए देश के सभी व्यक्तियों की भागेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। भाजपा के इस कार्य को अच्छे से किया है, हमारे प्रदेश को केंद्र सरकार की आनेको योजनाओं का का बड़ा लाभ हुआ है। बिंदल ने कहा कि जब 2004 से 2014 तक कांग्रेस का शासन देश में था तो केवल घोटालो का शासन देश में चला, हर रोज हमें नए नए घोटाले के बारे में पड़कर शर्मिंदा होना पड़ता था, पर जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आई है देश में घोटालों समाप्त हो गए है, केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल रहे है।