शिमला व्यापार मंडल का हुआ निर्विरोध चुनाव, सर्वसम्मति से चुने गए पांच पदाधिकारी
( words)
शिमला व्यापार मंडल का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन हो गया है। चुनावी प्रक्रिया में नाम वापिस लेने की अंतिम तिथि थी। उसके बाद शिमला व्यापार मंडल का चुनाव निर्विरोध हो गया है। हरजीत कुमार मंगा को प्रधान, अजय शरना को उप प्रधान नितिन सोहल को जनरल सैक्रेटरी, संदीप सूद को जॉइंट सैक्रेटरी और राज किशोर गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
