शिमला : चौपाल में सेब से लदा ट्रक पलटा, चालक सहित 5 लोग घायल
( words)
शिमला के चौपाल में रविवार सुबह करीब 8 बजे सेब से लदा एक ट्रक HR 67B 6542 चौपाल उत्तराखंड की लगती सीमा में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हो गए है। जिन्हें हल्की चोटे आई है तथा सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। ट्रक 20 से 25 फूट सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे के बाद ये लोग ट्रक से बाहर निकले व नेरवा अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर आगामी कार्यवाही अमल में ला रही है।
