शिमला : बीएससी में 20 फीसदी, बीकॉम में 33 फीसदी बच्चे ही पास होने पर HPU में हंगामा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के नतीजों पर बच्चों ने कल सवाल खड़े किए है। दरअसल पांच माह इंतजार करने के बाद घोषित किए गए इन नतीजों में बीएससी में सिर्फ 20 फीसदी, बीकॉम में 33 फीसदी बच्चे ही पास हुए है। नतीजों से नाराज छात्र-छात्राओं ने एचपीयू समेत कल धर्मशाला, बैजनाथ, चंबा के बनीखेत और ऊना के भटोली कॉलेज में धरना-प्रदर्शन भी किए। और इसी दौरान ऑन स्क्रीन मूल्यांकन, एंटर प्राइज सिसोर्स प्लानिंग (ऑनलाइन सिस्टम) में खामी का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी भी की। और अब परीक्षा परिणाम खराब रहने से दूसरे वर्ष की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को साल बर्बाद होने का डर सता रहा है। और जो बच्चे फेल हुए है, उन्हें अब पहले वर्ष की परीक्षा में अपीयर होना पड़ेगा।
वही विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति - प्रो. ज्योति प्रकाश का कहना है विद्यार्थियों और छात्र संगठन की ओर से परीक्षा परिणाम को लेकर मिली शिकायत पर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी दो दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगीऔर जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर छात्र को उसका निर्णय सुना दिया जाएगा। यदि ऑनलाइन सिस्टम में खामी रही होगी तो उसे भी दुरुस्त किया जाएगा।
