शिमला : क्लर्क भर्ती मामले में विजिलेंस ने दो और आरोपी किए गिरफ्तार
हिमाचल में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक मामलों में गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले में अब विजिलेंस ने शिमला और हमीरपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की जांच में आरोपियों और सस्पेंड किए गए ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार और ढाबा संचालक सोहन सिंह के बीच लिंक होने के अहम सबूत मिले हैं।
विजिलेंस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी निवासी हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाला नीरज शर्मा और दूसरा सोम प्रकाश निवासी शिमला है।
मामले में अब तक आठ गिरफ्तारियां
गौर रहे कि सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में विजिलेंस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इससे पहले विजिलेंस ने मंगलवार को आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर की पत्नी सहित तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें दो आरोपियों को कांगड़ा और एक आरोपी को हमीरपुर से गिरफ्तार किया था। मामले में अभी जांच जारी है।