शिमला: युवा कांग्रेस ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शिमला में युवा कांग्रेस द्वारा फोटो सेमिनार का आयोजन किया गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जयवर्धन खुराना प्रदेश महासचिव छेरींग नेगी, विजय ठाकुर, शिवम राणा, प्रदेश सचिव तरूण ब्राक्टा, हेमराज ठाकुर, शिमला शहर अध्यक्ष संदीप चौहान, सोशलमीडिया सयोंजक शिमला गिरीश ठाकुर, अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जयवर्धन खुराना ने सभी को संबोधित करते हुए राजीव गाँधी जी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का देश के लिए जो योगदान रहा उसे भुलाया नहीं जा सकता। राजीव गांधी को याद करते हुए युवा कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और आने वाले समय में उनकी देश के प्रति जो दूरदर्शी सोच को आगे लेकर जाने का संकल्प लिया।
