शिमला : हिमाचल में फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरियां हासिल कर रहे बाहरी राज्यों के युवा
( words)
-प्रदेश के डाकघरों में 100 से ज्यादा युवाओं ने फेक सर्टिफिकेट से पाई नौकरी
-जांच कर रही सीबीआई ने कहा, यह एक बड़ा भर्ती घोटाला
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों के युवक फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरियां कर रहे हैं। सीबीआई की जांच के मुताबिक बाहरी राज्य से 100 से ज्यादा युवाओं ने प्रदेश के अलग-अलग डाकघरों में फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर नौकरी हासिल की है।
पहले तक प्रदेश के विभिन्न जिलों की पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ने के बाद जांच के लिए सीबीआई की मदद भी ली गई है। सीबीआई को दिसंबर के आखिरी हफ्ते में जांच का जिम्मा सौंपा गया था। सीबीआई की जांच के मुताबिक बाहरी राज्य से 100 से ज्यादा युवाओं ने प्रदेश के अलग-अलग डाकघरों में फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर नौकरी हासिल की है। ब्यूरो का मानना है कि यह भर्ती का एक बड़ा घोटाला है।
