शिमला : राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क मुख्यालय के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालयों में भी आयोजित किया गया स्वच्छता कार्यक्रम
( words)
राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार वीरवार को राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क मुख्यालय के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालयों में भी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी वीरवार को आयुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क युनूस ने दी। उन्होंने बताया कि यह स्वच्छता अभियान स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर स्वच्छ हिमाचल अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभाग के कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई तथा कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक संग्रह, शौचालय की सफाई, कार्यालय परिसर की सफाई, आसपास की नालियां आदि विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
