शिमला : NSUI ने नासिर खान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
NSUI ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर मे बुधवार को काली पट्टियाँ बांध कर आज का दिन ब्लैक डे के रूप में मनाया और स्वर्गीय नासिर खान को श्रद्धांजलि दी, याद रहे की सात अगस्त 1988 को NSUI के छात्र नेता पर विश्वविद्यालय मे हमला हुआ था और 11 अगस्त को उनका देहांत हो गया, NSUI ने नासिर खान अमर रहे के नारे लगाकर विश्वविद्यालय में जमकर नारेबाजी भी की| NSUI विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रवीण मिन्हांस ने कहा की नासिर खान ने संगठन के लिए, NSUI व कांग्रेस विचारधारा के लिए कुर्बानी दी है। पूरे संगठन का एक एक कार्यकर्ता सदैव उनका ऋणी रहेगा। वह हम सब के आदर्श है जिन्होंने संगठन के लिए अपने प्राणो की आहुति दी है। आज की राजनीति के लिए वह आदर्श है जहा नेता अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए बिना सोचे समझे दलों को बदल देते है वही इस प्रकार का व्यक्तितव का संगठन के लिए प्रेम हम सब के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता, राज्य महासचिव यासीन बट्ट, मोहित ठाकुर, प्रदेश सचिव रज़त राणा विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष रजत भारद्वाज, अरविंद, डैनी पंगवाल, पवन नेगी, रुचि, अजीत रंचन, प्रवीण कंवर, राकेश सिंगटा ऋतिक आदि मौजूद रहे।
