भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश) द्वारा राजभाषा हिंदी पखवाड़े का आयोजन
भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 01सितम्बर,2021 से 14सितम्बर,2021 तक प्रदेश स्तर पर राजभाषा हिंदी पखवाड़े का आयोजन करवाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के अन्तर्गत इस जिला के स्कूली छात्र-छात्राओं/युवाओं में राजभाषा हिंदी के प्रति रुचि पैदा करने तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार तथा स्कूली छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन (गुगल मीट ऐप) के माध्यम से कक्षा 9वीं से 10+2 कक्षा के लिए :
1. भाषण प्रतियोगिता
विषय: स्वतंत्रता संग्राम में हिंदी की भूमिका
कुल अंक: 50, समय सीमा 3-5 मिनट
ऑनलाइन आयोजन 08 सितंबर,2021, प्रातः 11:00 बजे से
2. निबंध लेखन
विषय: राष्ट्र के निर्माण में हिंदी भाषा का योगदान
कुल अंक: 50, समय सीमा: एक घंटा, शब्द सीमा 250 से 500 शब्द
3. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
(हिंदी साहित्य, हिंदी व्याकरण पर आधारित)
दिनांक 08 सितम्बर,2021को 2:00 बजे के बाद दोपहर से आयोजित की जाएगी
4. नारा लेखन प्रतियोगिता
(स्वर्णिम हिमाचल ) थीम पर आधारित होगी।
सभी प्रतियोगिताओं में -प्रथम, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र सभी प्रतिभागियों को प्रदान किए जाएंगे
नियम व शर्तें:-
1.एक वर्ग की प्रतियोगिता में एक विद्यालय से केवल एक ही छात्र/छात्रा ले सकते है। यानि एक विद्यालय से केवल चार प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
2. निबंध लेखन तथा नारा लेखन में प्रतिभागी द्वारा तैयार किए गए निबंध/ नारे की फोटो को उसके नाम, कक्षा, विद्यालय का नाम, संपर्क सूत्र सहित JPEG फार्मेट में भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला की ईमेल dloshimlahp@gmailcomपर 06सितम्बर,2021 सांय 5.00तक भेजा जाना अनिवार्य है।
3. भाषण व प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के नाम, कक्षा, विद्यालय का नाम, संपर्क सूत्र आदि की जानकारी विद्यालय के मुख्याध्यापक/प्रधानाचार्य/भाषा अध्यापक के माध्यम से दिनांक 06 सितंबर, 2021 सांय 5.00 तक भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला के ईमेल dloshimlahp@gmail.com पर अनिवार्य रूप से भेजें जाए।
अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी शिमला के मो०नं० 9816756785 पर संपर्क करें
