शिमला: अंतर-राज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 34.440 ग्राम चिट्टा बरामद
जिला शिमला पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर-राज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया है। पुलिस ने 34.440 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर मुख्य आरोपियों सहित नेटवर्क के अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया है।
थाना ठियोग की पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। उन्हें सूचना मिली कि मतियाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर में कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं। आरोपियों कि पहचान चांद प्रकाश पुत्र हरी सिंह, निवासी गांव दरमोह, डा0 खरगा, तह0 निरमंड, जिला कुल्लू, हि.प्र., उम्र 32 वर्ष, विजय कुमार पुत्र राम चंद, निवासी गांव न्यूकुंडर, डा0 सुघा, तह0 निरमंड, जिला कुल्लू, हि.प्र., उम्र 23 वर्ष अभिषेक पुत्र किशोरी लाल, निवासी गांव दांसा, डा0 खमाड़ी, तह0 ननखड़ी, जिला शिमला, हि.प्र., उम्र 24 वर्ष, कैलाश पुत्र हरी सिंह, निवासी गांव दरमोह, डा0 खरगा, तह0 निरमंड, जिला कुल्लू, हि.प्र., उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई।
मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास, तकनीकी विश्लेषण एवं गहन पूछताछ के आधार पर बैकवर्ड लिंकज की जांच कर उनका पता लगाया गया, जिसके फलस्वरूप चिट्टे की इस खेप के सप्लायर आरोपी शिवदेव सिंह पुत्र मिठू सिंह, निवासी गांव बछौंआ, तह0 व जिला मानसा, पंजाब, उम्र 30 वर्ष को भी आज गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी को शिमला पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा पंजाब के मानसा जिला से गिरफ्तार कर ठियोग लाया गया है। जहां इसे माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
