शिमला : अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकाॅल द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीमों के साथ बैठक का आयोजन
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकाॅल सचिन कंवल की अध्यक्षता में शुक्रवार को उप निर्वाचन 2021 के संदर्भ में 65-जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र व 2-मण्डी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 66-रामपुर निर्वाचन क्षेत्र के समस्त निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीमों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने उपस्थित टीमों को सौंपे गए कार्यों को तत्परता से करने के निर्देश दिए तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन वेद शर्मा ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीमों के कार्यों के बारे में अवगत करवाया। बैठक में नायब तहसीलदार निर्वाचन एवं विभिन्न अनुवीक्षण टीमों के प्रभारी उपस्थित थे।
