शिमला : राजेश चौहान बने भारतीय किसान यूनियन के जिला शिमला सचिव व चौपाल के सह प्रभारी
( words)
जिला शिमला की तहसील चौपाल के बमटा निवासी राजेश चौहान को भारतीय किसान यूनियन ने किसान आंदोलन के प्रति समर्पण व समर्थन को देखते हुए जिला शिमला भारतीय किसान यूनियन सचिव व चौपाल के सह प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। बता दे कि राजेश चौहान बीते दिनों से किसानों के समर्थन में लगातार क्षेत्र के किसानों बागवानों की आवाज को बुलंद कर रहे थे। किसानो के प्रति इनकी इस निष्ठा को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन ने इन्हे यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राजेश चौहान पेशे से एक किसान-बागवान परिवार से सम्बन्ध रखते है।
