शिमला :मीडिया से बनाए जाए सौहार्द सम्बंध - संजय दत्त
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने मीडिया के साथ सौहार्द सम्बंध बनाये रखने पर बल देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं और सरकार की विफलताओं को प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुकी कांग्रेस विपक्ष में बेठी है इसलिए कांग्रेस की लोगों के प्रति जिम्मेदारी ओर भी बढ़ जाती है। राजीव भवन में कांग्रेस मीडिया विभाग की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए दत्त ने कहा कि आज देश मे मीडिया सरकार के दवाब में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के जासूसी कांड के खुलासे के बाद साफ हो गया है कि मोदी सरकार देश मे लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार तार करने में लगी है। उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। मीडिया के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में मीडिया समाज का वह महत्वपूर्ण अंग है जो समय समय पर हमारी कमियों व खामियों को भी उजागर करता है। उन्होंने पार्टी प्रवक्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों पर विशेष फोकस करने और उन्हें मीडिया के समक्ष प्रमुखता से रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। राठौर ने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ऐसे मुद्दे है जो प्रमुखता से उठाये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर से तो यह मुद्दे आये दिनों उठाये जाते रहें है पर साथ मे यह सभी जिलों व ब्लॉकों से भी प्रेस के माध्यम से उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान खींचना विपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
मीडिया विभाग के चैयरमेन हर्षवर्धन चौहान ने कहा की वह नई टीम के साथ मैदान में उतरे है। उन्होंने पार्टी प्रवक्ताओं व पैनलिस्टो से कहा कि उन्हें पूरी तैयारी के साथ मीडिया के समक्ष जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की खामियों पर आक्रमक होने की आवश्यकता है। बैठक में वरिष्ठ प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया, सोहन लाल ठाकुर, संजय रत्न, नरेश चौहान, दीपक शर्मा, संयोजक आई.एन. महेता, प्रवक्ता डॉ.राजेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अलका नंदा, अमन सेठी, इन्दु पटियाला, डॉ.विजय डोगरा, जय कुमार आजाद, प्रदीप वर्मा, किरण धानटा, कुशल जेठी, अजित कुमार नहेरिया, नरेश कुमार ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, तजेसवी शर्मा, प्रिया शर्मा, अभिषेक राणा, मीडिया पेनलिस्ट केशव नाइक, सौरभ चौहान, विनय शर्मा, आकाश शर्मा, मोनीता चौहान, शगुन दत्त शर्मा, भारती चौधरी व डॉ.सूर्या बोरिस मौजूद थे।
