शिमला : खालिस्तानी आतंकवाद इतिहास में दर्ज काले अध्याय के सिवा कुछ नही: आई डी भण्डारी
( words)
खालिस्तानी आतंकवादियों की 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज न फहराने की धमकी को आम आदमी पार्टी में गीदड़ भभकी और कोरी नौटंकी करार दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और हिमाचल के पूर्व डीजीपी आई डी भण्डारी ने एक बयान जारी करते हुए कहा की खालिस्तान आतंकवाद अब केवल इतिहास के पन्नो में दर्ज एक काले अध्याय के सिवा कुछ नही है। ये खोखली धमकियां कुछ शरारती तत्वों के दिमाग की उपज है। आम आदमी पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। उन्होंने आगे कहा कि इन गीदड़ भभकियों से डरने का सवाल ही नही है। आम आदमी पार्टी ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के हर स्तर पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे व राष्ट्रीय ध्वज को पूरे हर्सोल्लास और गर्व के साथ फहराया जायेगा।
