शिमला : 14 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय बहुभाषी कवि सम्मेलन
निदेशक, भाषा एवं संस्कृति विभाग डाॅ. पंकज ललित ने वीरवार को जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त, 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में राज्य स्तरीय बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के लगभग 30 साहित्यकार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता को अपने गौरवमयी इतिहास की जानकारी प्रदान करना तथा देश को आजादी दिलाने के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों के बलिदान का स्मरण करवाना है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस तरह के अनेकों साहित्यिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी के साथ उपमण्डलाधिकारी शिमला शहरी मंजीत शर्मा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को सभी हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीय भावों से भरपूर भावना के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि उपमण्डल के नागरिक इस दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्र गान गा कर देश भक्ति की भावना को उजागर करें तथा प्रतिभागी राष्ट्र गान गाते हुए अपनी वीडियो बनाकर http://rastragaan.in पर अपलोड कर वहां से अपना प्रमाण पत्र भी डाउनलोड करें। उन्होंने बताया कि वीडियो को उप निदेशक भाषा एवं संस्कृति के व्हट्सऐप नम्बर 78070-00075 पर भेजें, जिसे मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त को लाईव दिखाया जाएगा।
