दाड़लाघाट : सरयांज पाठशाला में शिक्षा संवाद का आयोजन
दाड़लाघाट. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 अभिभावकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। मंच संचालक भीम सिंह ठाकुर प्रवक्ता हिन्दी ने हर घर पाठशाला में शिक्षकों एवं अभिभावकों की संयुक्त भूमिका, शिक्षण में सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत उपचारात्मक सामग्री का प्रयोग छात्र कैसे करें, बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को विद्यालय पूर्व शिक्षा के दौरान निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत कैसे कार्यान्वित करें ,फिट इंडिया मूवमेंट, विद्यांजलि 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत "विद्यालय का सहारा -समुदाय हमारा" कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके पश्चात रमेश ठाकुर स्नातक कला ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तृत जानकारी अभिभावकों को प्रदान की। अनूप शर्मा प्रवक्ता सूचना एवं प्रौद्योगिकी ने द्वितीय सत्र परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा,मूल्यांकन में निम्न उपलब्धि और उसमें अंतर को पहचानने के लिए किस तरह कार्य योजना बनाई जाए और उसका निवारण किया जाए, नकल के दुष्परिणाम और रोकने के बारे में जानकारी प्रदान की। स्नातक विज्ञान हेमराज ठाकुर ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस,सेल फोन के दुरुपयोग और आदर्श जीवन मूल्यों की जानकारी प्रदान की।स्नातक गणित विरेन्द्र शर्मा ने विभिन्न तकनीकों के माध्यम से किस तरह छात्रों को शिक्षित किया जाए, रचनात्मक और योगात्मक आकलन के बारे में जानकारी प्रदान की।
प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी ने छात्रों को नशे के दुष्परिणाम एवं सामुदायिक स्वच्छता और छात्रों में संस्कारों के निर्माण के बारे में अभिभावकों को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक मानसिंह वर्मा, प्रवक्ता राजनीति विज्ञान अमरदेव शर्मा, प्रवक्ता अंग्रेजी दीपक ठाकुर, प्रवक्ता राजनीति विज्ञान देवी सिंह, प्रवक्ता अर्थशास्त्र अमर सिंह ठाकुर, स्नातक कला पुष्पेन्द्र शर्मा, डीपीई अजय त्यागी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी सरोज ठाकुर, कला शिक्षक केशव वर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। इस दौरान विद्यालय में विद्यालय का सहारा समुदाय हमारा समूह का गठन भी किया गया।
