अर्की : मंदिरों और गुफाओं में धूमधाम से मनाया शिवरात्रि पर्व
फर्स्ट वर्डिक्ट। अर्की
शिवभूमि अर्की के मंदिरों और गुफाओ में शिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मशूहर सकनी आश्रम लुटरू महादेव गुफा व मुटरू महादेव गुफा में महाशिवरात्रि के महा पर्व में प्रातःकाल से ही शिव मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें शिव दर्शन का इंतजार कर लग गई थी। लोग बड़े उत्साह के साथ शिव दर्शन तथा शिवार्चन हेतु बड़ी संख्या में दिन भर आते रहे। ईन मंदिरों में मंदिर कमेटी ने तथा अन्य श्रद्धालुओं ने शिव भोग के कई स्टॉल लगाए थे, जहां शिव भक्तों ने विशेष तौर से तैयार किया गया। घोटा, फलाहार व खीर सभी भक्तों में आवंटित किया गया। जिसे प्राप्त कर शिव भगत स्वयं को कृतकृत्य मान रहे थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर शिव का गुणगान किया, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण शिवमय हो गया था। हालांकि यहां मंदिरों में पिछले वर्षों की भांति ज्यादा भीड़ देखने को मिली कोरोना की वजह से पिछले दो वर्षों में लोगों का आना जाना कम था, परंतु इस वर्ष काफी तादाद में लोग दर्शनों हेतु दूर दूर से आए थे।
