कांगड़ा : पुराना कांगड़ा में श्रीमद् भागवत कथा 13 सितंबर से

मनोज कुमार। कांगड़ा
पुराना कांगड़ा में श्रीमद् भागवत कथा 13 सितंबर से आयोजित होगी। भागवत प्रचार समिति पुराना कांगड़ा द्वारा लगभग 3 वर्ष के अंतराल उपरांत इस वर्ष 13 सितंबर से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रचार समिति के अध्यक्ष मास्टर रमेश असित ने बताया कि 13 सितंबर को पुराना कांगड़ा के इंद्रेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा शुरू होगी, जो वार्ड-3 तक चलेगी। चित्रकूट से आए कथा वाचक प्रभु राम अवतार दास और उनके वृंदावन से आए सहयोगी भागवत कथा का प्रवचन करेंगे। रमेश ने बताया यहां भागवत कथा दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी और रुक्मणी विवाह के लिए बारात लाइब्रेरी हॉल पुराना कांगड़ा में जाएगी।
इस दौरान रोजाना कथा स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। 19 सितंबर को कथा के अंतिम दिन सुबह हवन यज्ञ में यजमान आहुतियां डालेंगे फिर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 13 से 19 सितंबर तक सुबह छह बजे से 8 बजे तक योग शिविर का आयोजन भी कथा स्थल पर किया जाएगा, जिसमें योगगुरु रंजीत सिंह योग के गुर देंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं को कथा के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर केके शर्मा, पंकज परवान, प्रेमसागर धीमान, मुल्क राज चौधरी, सुदर्शन, सुभाष, योगी रंजीत सिंह, मनफूल धीमान, चंद्रभूषण मिश्रा, सुमन चौधरी, शिवानी, कंचन परवान, श्रेष्ठा शर्मा, माया देवी, विनीता, रानी व शशि कांता सहित दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।