काटल गांव में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन
कुनिहार के समीप गांव काटल मे कौशल परिवार द्वारा अपने स्व पुत्र हितांशुल कौशल की पुण्य स्मृति व चतुरतवार्षिक श्राद्ध के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया गया। 14 दिसम्बर सोमवार को हवन यज्ञ के साथ कथा को विराम दिया गया। इस कथा को प्रसिद्द कथा वाचक आचार्य हरि महाराज ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को सुनाया। कथा में कृष्ण के जीवन के अनेक प्रषंग मधुर संगीत व गीतों के साथ आचार्य ने सुनाए।
विश्व मंगलम सेवा धाम के प्रैस सचिव डी डी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा के समापन दिवस पर आचार्य हरि महाराज ने कृष्ण के बचपन के मित्र भक्त सुदामा की कथा सुनाई जिसे सुनकर सभी भाव भिभोर हो गए। कथा आयोजकों द्वारा प्रतिदिन भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र कौशल, कमला कौशल, केशव कौशल, रूप कौशल, सुरेंद्र कौशल, हितेंद्र कौशल सहित अन्य मौजूद रहे।
