कांगड़ा : नगर परिषद मैदान कांगड़ा में श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह शुरू
मनाेज कुमार। कांगड़ा
नगर परिषद मैदान कांगड़ा में दिव्य ज्योति जागृति सस्थान की ओर से श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसके प्रथम दिवस में कथा व्यास साध्वी त्रिपदा भारती ने कथा के माहात्म्य से संगत को परिचित करवाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मधु-कैटव वध का प्रसंग सुनाते हुए उसमें गूढ़ तथ्यों को उजागर किया। उन्होंने कहा ये मधु-कैटव हमारे भीतर की दो वृतियां राग और द्वेष का प्रतीक हैं, जिनके कारण आज मानव अशांत व परेशान है और इनसे मुक्ति केवल अध्यात्म ज्ञान से ही संभव है, जो एक तत्ववेता सदगुरु ही हमें प्रदान कर सकता है।
दीप प्रज्वलन की रस्म को ओम प्रकाश (सह प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,हिमाचल प्रदेश) ने किया इसके अतिरिक्त विशेष अतिथि वेद शर्मा (अध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल ), नीतू धमीर, नवनीत शर्मा, पवन सूद, नरेंद्र त्रेहन, जितेंद्र सोंधी, कमल शर्मा, वासु, राकेश कथूरिया व दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से स्वामी हरिशानंद स्वामी गुरुदेवानंद, वीपी शर्मा इसके अतिरक्त सुमधुर भजनों का गायन किया गया व कथा का समापन मां भगवती की पावन आरती के साथ किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य अतिथि शामिल हुए।