हाटकोट कुनिहार में मनाई गई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

हाटकोट कुनिहार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव प्रतिभा कंवर, कौशल्या कंवर, अर्की मंडल के उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, बुथ अध्यक्ष अभिनव , पंचायत के उप प्रधान रोहित जोशी, श्यामा नंद शांडिल, गोपाल कृष्ण शर्मा, चेत राम तनवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने भारत वर्ष मे सर्व प्रथम जनसंघ की स्थापना की तथा एक देश में एक निशान -एक प्रधान- एक संविधान को पूरे देश मे लागू किये जाने की वकालत की। इंग्लेंड से वकालत पास करने के बाद वे सब से कम, 30वर्ष की आयु मे कलकता विश्वविद्यालय के उपकुलपति बने। इस अवसर पर भाजपा की केंद्र मे मोदी सरकार के 11वर्ष के कार्य काल की उपलब्धियों के प्रपत्र भी बांटे गये।