दाड़लाघाट, बरायली व रौडी से बीडीसी पद के लिए चुने गए सगे भाई-बहन
पंचायत चुनाव में तीनों चरणों के परिणाम आने के बाद विकास खंड कुनिहार के तहत ग्राम पंचायत मांगल व ग्राम पंचायत दाड़लाघाट, बरायली व रौडी से बीडीसी पद के लिए सगे भाई बहन के पास कमान रहेगी। गौर रहे कि ग्राम पंचायत दाड़लाघाट, बरायली व रौडी से सोमा कौंडल बीडीसी पद के लिए निर्वाचित हुई है, जबकि सोमा कौंडल के भाई सीता राम का ग्राम पंचायत मांगल से उपप्रधान के लिए निर्वाचन हुआ है। विकास खंड कुनिहार के तहत आने वाली पंचायत मांगल व दाड़लाघाट, बरायाली व रौडी से बीडीसी के लिए अलग अलग चरणों मे चुनाव के बाद रोचक नतीजे सामने आए हैं। पंचायत समिति सदस्य व पंचायत उपप्रधान में अलग अलग पंचायतों में दो सगे भाई बहन बने है। दोनों अलग-अलग पंचायतों से उपप्रधान व बीडीसी सदस्य बने हैं। इससे दोनों के घर में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव स्यार की निवासी सोमा कौंडल ने जहां बीडीसी के लिए चुनाव लड़ा तो उनके भाई सीता राम ने ग्राम पंचायत मांगल के गांव सहनाली से उपप्रधान के लिए चुनाव लड़ा और दोनों ही चुनाव जीत गए। मांगल पंचायत से चुनाव लड़े सीता राम ने जहां 4 प्रत्याशियों को पटखनी दी थी, वहीं ग्राम पंचायत दाड़लाघाट, बरायली व रौडी से सोमा कौंडल ने सीधे मुकाबले में कांटे की टक्कर में जीत हासिल की। सीता राम को जहां 371 मत मिले, वहीं सोमा कौंडल को 1954 वोट मिले। सीता राम 73 मतों से जीते हैं तो सोमा कौंडल 388 मतों से जीती है। इलाके में यह एक चर्चा का विषय बना है।
