साेलन : एसएफआई सोलन इकाई ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
आशीष आजाद। साेलन
एसएफआई सोलन इकाई द्वारा आज हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एसएफआई पिछले कई सालों से बी कॉम ब्लॉक को बनाने की मांग कर रही है, परंतु प्रशासन लंबे समय से नकारता आ रहा है। अब जब बी कॉम ब्लॉक का काम शुरू हुआ है, तो ऐसे में एस एफआई मांग करती है कि इसको जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इसके साथ-साथ कॉलेज में खाली पड़ी शिक्षकों के पदों को तुरंत भरा जाएगा, शिक्षकों के पद खाली होने के कारण छात्रों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है।एसएफआई यह भी मांग करती है कि कॉलेज में शौचालय की नियमित सफाई की जाए पिछले लंबे समय से शौचालय की हालत बहुत खराब है।
एसएफआई 2014 से जब से छात्रसंघ चुनाव बंद हुए हैं, तब से यह मांग करती आ रही है कि छात्र संघ चुनाव को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। छात्र संघ चुनाव परिसर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो छात्रों के हितों के लिए बहुत आवश्यक है। साथ ही साथ यह मांग की कि पीटीए के नाम पर छात्रों से लगातार पैसा इकट्ठा किया जा रहा है, परंतु इससे कहीं इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसकी एसएफआई कड़ी शब्दों में निंदा करती है तथा मांग करती है कि पीटीए नाम पर छात्रों को लूटना बंद किया जाए।
