धर्मपुर : यूजीसी नेट की परीक्षा में चमकी सिमरन
प्रेम ठाकुर/ धर्मपुर
यूजीसी नेट की राष्ट्रीय परीक्षा में धर्मपुर के गांव तड़ा सरसकान की छात्रा सिमरन ठाकुर ने बाजी मारी है। सिमरन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। इस परीक्षा के लिए प्रत्येक विषय में पूरे देश में केवल 5-6 प्रतिशत छात्रों को मेरिट के आधार पर चुना जाता है। वरिष्ठ पत्रकार उमेश ठाकुर की बेटी सिमरन ने माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्विद्यालय, भोपाल से एमएससी मीडिया रिसर्च प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के पश्चात, एक प्रतिष्ठित कंपनी में करीब 2 वर्ष तक असिस्टेंट मैनेजर के रूप में सेवाएं दीं। वह एक मीडिया रिसर्चर भी हैं तथा एक वर्ष के भीतर रिकार्ड सात विश्वविद्यालयोंं की पीएचडी परीक्षा उत्तीर्ण की। असिस्टेंट प्रोफेसर एवं रिसर्च स्कॉलर के रूप में काम करने का मौका मिलेगा। सिमरन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों व अपने शिक्षकों को देते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति तक कड़ी मेहनत बेहद आवश्यक है।
