देहरा : गायक सुदर्शन सरगम ने जागरण में मचाई धमाल
विनायक ठाकुर । देहरा
विधानसभा क्षेत्र जसवां प्रागपुर के गांव प्रागपुर में सोमवार को सरगम म्यूजिकल ग्रुप चौली के संचालक सुदर्शन सरगम ने खूब धमाल मचाई और 'नचना श्याम दे नाल', 'श्यामा तू अपना ना बनेया' भजनों के साथ लोगों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। आपको बता दें गायक सुदर्शन सरगम ग्राम पंचायत चौली के रहने वाले है और किसी परिचय के मोहताज नहीं है। गायक सुदर्शन बहुत ही सुंदर आवाज के मालिक व बहुत ही अच्छा जागरण करते है। इसी के साथ गायक सुदर्शन सरगम दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।
कुछ दिन पहले कृष्णा ने बंसरी बजाई भजन भी इनके पेज सरगम म्यूजिकल ग्रुप चौली पर खूब वायरल हुआ। गायक सुदर्शन सरगम का कहना है कि मातारानी की कृपा से आने वाले कुछ दिनों में बहुत ही सुंदर-सुंदर भजन व पहाड़ी गीत लेकर आपके बीच आऊंगा। आप सभी अपना प्यार और आशिर्वाद बनाए रखें। इसी के साथ इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल सिंगर सुदर्शन सरगम को सब्सक्राइब करने की अपील की।
