सिरमौर : सेर तंदूला स्कूल के बच्चों ने मनाया पर्यावरण दिवस
( words)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेर तंदूला के बच्चों ने पर्यावरण दिवस मनाया। पर्यावरण दिवस 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना हुई थी। 1974 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। इस दिन का मकसद लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विद्यालय सेर तंदूला विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन प्रधानाचार्य अनिल कुमार व स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्षता में किया गया। विद्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जागरुकता रैली का आयोजन किया, जिसमें समस्त अध्यापकों तथा बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।