सिरमौर : ग्लोबल इंडिया एक्सीलेंस अचीवकोमेंट अवार्ड" जीआर मुसाफिर
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर. मुसाफिर को हिंदुस्तान के भारत रत्न पब्लिशिंग हाउस द्वारा "ग्लोबल इंडिया एक्सीलेंस अचीवमेंट अवार्ड" से सम्मानित किया गया है। जीआर मुसाफिर को इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर उनकी समाजसेवा में योगदान के लिए कई बार सम्मानित किया जा चूका है | इससे पूर्व जीआर. मुसाफिर को 2014 और 2015 में दो बार बेस्ट सिटीजन आफ इंडिया अवार्ड से, 2014 में राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से, 2018 में प्राईड आफ इंडिया अवार्ड, ग्लोरी आफ इंडिया अवार्ड और अटल बिहारी वाजपेई एक्सीलेंस अवार्ड तथा से तथा 2019 में भारत गौरव पुरस्कार से नवाजा गया था| जीआर मुसाफिर को ग्लोबल इंडिया एक्सीलेंस अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर मंडल अध्यक्ष बेली राम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय प्रकाश चौहान, जिला उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, जिला महासचिव शकुंतला प्रकाश, राजेन्द्र ठाकुर व् इंदिरा कश्यप, जिला प्रवक्ता दिनेश आर्य, मंडल उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, राजकुमार ठाकुर आशा प्रकाश, सुनील शर्मा थूनू, रणजीत सिंह, संजय ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष उषा तोमर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम ठाकुर, संजीव शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष भगनाल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल हरदेव सिंह राणा, पच्छाद अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल जितेन्द्र ठाकुर, अनुसूचित जाती सेल के मंडल अध्यक्ष हरिदास बनोल्टा। मोनी ठाकुर, जितेन्द्र वर्मा, पूर्ण ठाकुर, सुंदर लाल, दुर्गा सिंह, सिरमौर सिंह, सूर्यकान्त सेवल, जितेन्द्र ठाकुर, सतेन्द्र नेहरु, अजय चौहान, सुमन चौहान, ज्योति खेड़ा, विक्रम ठाकुर आदि ने बधाई दी है |