सिरमौर : जामल में आसमानी बिजली गिरने से रसोई घर को हुआ नुकसान
( words)
सिरमौर जिले में मूसलाधार बारिश होने और आसमानी बिजली गिरने से एक नुकसान होने की खबर है। जानकारी के अनुसार उप मंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत गवाही के गांव जामल के रामलाल शर्मा की एक रसोई व एक कमरा आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ है। जब यह घटना घटी तो उस समय घर में एक महिला व एक लड़की मौजूद थी। जब घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह घटना सायं लगभग 6 बजे के करीब की बताई जा रही है।
