सिरमौर : हरिपुरधार में खुली मोबाइल रिपेयर पॉइंट शॉप
** दिऊडी खडांह के उप प्रधान एवं एसटी मोर्चा जिला सदस्य रणवीर छिंटा ने किया शुभारंभ
** लोगों से शॉप पर मोबाइल रिपेयर करवाने का किया आग्रह
हरिपुरधार में गत दिवस मोबाइल रिपेयर पॉइंट शॉप का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ ग्राम पंचायत दिऊडी खडांह के उप प्रधान एवं एसटी मोर्चा जिला सदस्य रणवीर सिंह छिंटा द्वारा किया गया।
उप प्रधान रणवीर सिंह छिंटा ने दुकान मालिक राजेश ठाकुर को शुभकामनाएं दी और लोगों से आग्रह किया कि वे एक बार इस शॉप पर आकर मोबाइल रिपेयरिंग सेवाओं का मौका जरूर दें।
राजेश ठाकुर मोबाइल स्पेशलिस्ट हंै। वे हाल ही में मोबाइल रिपेयरिंग में इंजीनियरिंग करके हरिपुरधार लौटे हैं। यह रिपेयरिंग शॉप सब तहसील व पुलिस चौकी हरिपुरधार के पास खुली है। यहां पर हर प्रकार के मोबाइल रिपेयर किये जाएंगे। इस मौके पर चुड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष जेपी ठाकुर, उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, एसटी मोर्चा मंडल सचिव रणवीर ठाकुर, सेल बूथ के बूथ अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, रेणुका भाजपा सोशल मीडिया सहसंयोजक गोविंद चंद, मोहन ठाकुर आदि उपस्थित रहे।