सिरमौर: शिल्ली भंगाड़ी के प्रवीण ठाकुर बने लेफ्टिनेंट
नौहराधार तहसील की चोकर पंचायत के गांव शिल्ली भंगाड़ी के प्रवीण ठाकुर ने लेफ्टिनेंट बनकर अपने सपनों को साकार किया है। ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी गया बिहार से पासआउट होकर बतौर लेफ्टिनेंट पद पर देश की सेवा करेंगे। इस मौके पर इनकी पिता माता, भाई व पत्नी भी शनिवार को गया बिहार गए थे। बचपन से ही भारतीय सेना में जाने का उनका सपना था।
इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की व अच्छे अंक प्राप्त कर उनका चयन लेफ्टिनेंट के लिए हुआ प्रवीण ठाकुर 2011 में सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। इसके बाद काबिलियत के बूते लांस नायक बने। 2022 मे इन्होंने कड़ी मेहनत से लेफ्टिनेंट की परीक्षा पास की। कई बार वह असफल भी हुए, मगर इन्होंने हार नहीं मानी और अंत में परीक्षा पास कर ही दम लिया।
