पालमपुर : हिम जन कल्याण संस्था ने सौरभ वन विहार में किया पौधारोपण

प्रतिमा राणा। पालमपुर
हिम जन कल्याण संस्था ने सौरभ वन विहार में पौधारोपण किया। इस दौरान कार्यक्रम मैं बतौर मुख्यातिथि नितिन पाटिल डीएफओ पालमपुर ने शिरकत की तथा संस्था के माध्यम से यहां पर 25 देवदार के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नितिन पाटिल ने कहा की हिम जन कल्याण संस्था हर साल पौधारोपण करती है तथा पिछले वर्ष भी संस्था द्वारा गोपालपुर में पौधारोपण किया गया था, जो पौधे अभी भी सुरक्षित है और अच्छे चल रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने संस्था को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से और भी अन्य संस्थाएं इस कार्य में लगी हुई हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि जब से संस्था की रजिस्ट्रेशन हुई है तब से हर वर्ष पौधारोपण संस्था द्वारा किया जाता है।
उन्होंने कहा कि यह संस्था का पांचवा पोधारोपण कार्यक्रम था तथा जो पौधे लगाए गए हैं, वह काफी ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर आज 25 देवदार के पौधे लगाए गए तथा आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर रमन अवस्थी, वीके सूद, आरएस मिन्हास, राकेश घोगरा, रविंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य नवी ठाकुर, मनोज शर्मा, साहिल सन्नी, मोनिका शर्मा, सोनू सूद, डिंपल कुमार, कविता मिन्हास, शालिका ठाकुर, पूनम काैंडल, आकाश जंबाल व पंकज मंडियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।