जसवां परागपुर : समजासेवी मुकेश ठाकुर ने थामा कांग्रेस का दामन

विनायक ठाकुर।जसवां परागपुर
जसवां परागपुर विधानसभा से भाजपा को एक ओर झटका लगा है, जहां पूर्व में रहे भाजपा सरकार के आरटीए मेंबर ठाकुर मुकेश कुमार ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, प्रदेश महासचिव एवं शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य ने मुकेश ठाकुर को कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। मुकेश ठाकुर ने कांग्रेस का दामन थामकर भाजपा को करारा झटका दिया है।हर्ष महाजन ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मुकेश ठाकुर के कांग्रेस पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी। मुकेश ठाकुर ने बिना किसी शर्त के कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। मुकेश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस पार्टी 60 से अधिक सीट जीतकर सत्ता में काबिज होगी। वहीं, कांग्रेस महासचिव एवम विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुकेश ठाकुर का कांग्रेस पार्टी में आने पर स्वागत किया है। इस दौरान जसवां परागपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुरिंद्र मनकोटिया भी उपस्थित रहे।