कांगड़ा : समाज सेवी श्याम वर्मा ने जरूरत मंद परिवार की आर्थिक मदद
( words)

मनोज कुमार। कांगड़ा
पिछले महीने भारी बारिश से पंचायत पलेरा के गांव जटेहड़ में कीकर सिंह का मकान गिर गया था। हालांकि इस घटना से उनके सभी पारिवारिक सदस्यों को कोई हानि नहीं पहुंची। इस बारे जब समाजसेवी श्याम वर्मा को पता चला, तो उन्होंने तुरंत किक्कर सिंह के घर जाकर उन्हें 10,000 रुपए की आर्थिक मदद दी। इस दौरान श्याम वर्मा ने गरीब परिवार का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रशासन से भी मदद की गुहार करेंगे। सभी गांव वासियों ने श्याम वर्मा का धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ जोगिंदर सिंह, प्रवीण धीमान, रमेश, गोलू, अशोक, कमलजीत, बाली, स्वरूप, वचित्र सिंह, पुष्पा संधू पूर्व बीडीसी मेंबर, राधा देवी, रमा देवी, जालम सिंह, नवजोत सिंह व जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।